Skip to product information
1 of 1

Gitapress Books

बालोपयोगी एवं सर्वोपयोगी पुस्तक सेट (25 पुस्तके)

बालोपयोगी एवं सर्वोपयोगी पुस्तक सेट (25 पुस्तके)

Regular price Rs. 520.00
Regular price Sale price Rs. 520.00
Sale Sold out
Taxes included.

यह कुल 25 पुस्तकों का सेट है, जिसमें कि पच्चीस ऐसी पुस्तके है, जो कि बच्चे-बच्चियो के लिए, महिलाओ के लिए, पूजा पाठ के लिए अत्यंत उपयोगी है। सभी के पढ़ने के योग्य है। इस सेट के लिए कोई शिपिंग चार्ज या डाक-व्यय (delivery charge) नहीं लिया जा रहा है। एवं लागत मूल्य में ये पुस्तके दी जा रही है। अतः अपने बच्चो एवं परिवार के लिए इसे अवश्य खरीदे, एवं अन्य को उपहार स्वरूप दे। 

पुस्तकों का विवरण-

बच्चो के लिए उपयोगी पुस्तके - बालको के कर्तव्य , गुरु और माता पिता के भक्त बालक ,पिता की सीख ,उपयोगी कहानिया, चोखी कहानिया, एक लौटा पानी,आदर्श ऋषि मुनि ,महाभारत की प्रमुख कथाये ,बाल चित्रमय श्री कृष्ण लीला,रामायण के प्रमुख पात्र  - (कुल 11 पुस्तके) बालको हेतु इस सेट में है।

बालको के लिए अत्यंत उपयोगी इन पुस्तकों में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के अनुसार जीवन को शुद्ध , उन्नत और सुखी बनाने के लिए, उनके कर्तव्य बताते हुये, समझाते हुये  बहुत ही सुंदर बोध कराया गया है। उत्तम आहार-विहार और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए उन्हे प्रेरित किया गया है। माता पिता तथा गुरु की सेवा, सभी के साथ उचित व्यवहार तथा उच्च चरित्र आदि की नैतिक शिक्षा दी गई है।  इस सेट में कुछ पुस्तके कहानियो की है। कहानिया छोटी, रोचक और सरल भाषा में लिखी हुयी है, इन्हे पढ़ने से मनोरंजन के साथ साथ विविध विषयो की जानकारी तथा जीवन को पवित्र बनाने सम्बन्धी प्रेरणा मिलती है। इसके अतिरिक्त 'महाभारत, रामायण और श्री कृष्ण लीला वाली पुस्तके रंगीन चित्रो के साथ दी गई है। बच्चो को यह पुस्तके न केवल रोचक लगेंगी बल्कि उनके जीवन को सुधारने और सँवारने में बड़ी सहायक सिद्ध होंगी। अत्यंत छोटे आकार की हनुमान चालीसा तथा लघु गीता बच्चो एक रखने के लिए भी इस सेट में दी जा रही है।

"नित्य-कर्म पूजा प्रकाश - इस पुस्तक में सुबह जागने से लेकर , शौच, दाँतुन, स्नान, भोजन, शयन , संध्योंपासना, जप, तर्पण को मंत्रो एवं सरल हिन्दी अर्थ सहित बताया गया है। इस पुस्तक में सभी देवताओ के पूजन की, मानसपूजन की विधियो के साथ साथ रोज पाठ करने वाले स्त्रोतों का तथा सब आरतियो और स्तुतियों  काभी संग्रह किया गया है। इसमें सभी देवी देवताओ की पूजा विधि के साथ साथ , दीपावली आदि विशेष पर्वो पर होने वाली पूजा विधि , का वर्णन है। सब देवताओ की पूजा विधि विस्तार दी गई है। जिन्हे पढ़कर कोई भी सामान्य व्यक्ति भी शास्त्रीय विधि से अपने इष्टदेव की पूजा उपासना कर सकता है। 

व्रत परिचय - व्रत उपवास हिन्दू संस्कृति के प्राण है। वर्ष भर में अनेकों व्रत त्योहार आते है, जिनसे संबन्धित कथा महात्म्य आदि शास्त्र पुराणो में लिखा हुआ है। इस पुस्तक में वर्ष भर के सभी व्रतो की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। उनकी विधि, कथा, महात्म्य, नियम सबका विस्तार से वर्णन है। 

इसके अतिरिक्त सेट में महिलाओ के लिए पढ़ने योग्य पुस्तके , नारी-शिक्षा, स्त्रियो के लिए कर्तव्य शिक्षा, भक्त नारी , भजन संग्रह आदि के साथ साथ 'गृहस्थ में कैसे रहे , तथा श्री रामरक्षास्त्रोत, शिव आराधना, गीता, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड आदि पाठो की पुस्तके भी साथ मिलती है। 

View full details